
AI Impact Summit में Jio के चेयरमैन Akash Ambani ने कहा कि उन्हें खुशी है कि इस बार AI Summit भारत में आयोजित हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को सभी भारतीयों के लिए समावेशी और बदलाव लाने वाली ताकत के रूप में प्रस्तुत कर रहा है। आकाश अंबानी ने कहा कि AI न केवल तकनीकी प्रगति का माध्यम है, बल्कि यह 10 करोड़ों भारतीयों की क्षमता और जीवन में सुधार लाने में मदद करेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत में AI का उद्देश्य हर नागरिक तक इसके फायदे पहुंचाना और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।
