
सपा विधायक रागिनी सोनकर ने सदन में राज्य के इंटर कॉलेज में विज्ञान की पढ़ाई न होने और शिक्षक, प्रधानाचार्य व ग्रुप डी कर्मचारियों के खाली पदों का मुद्दा उठाया। उन्होंने अपनी बात की शुरुआत शायरी के जरिए की: “श्री रामचन्द्र जी कह गए सिया से, ऐसा कलयुग आएगा, मेरे नाम से सत्ता पाकर सबको आंख दिखाएगा। धर्मों को लड़वाएगा और जाति को बंटवाएगा, सभी गरीब के बच्चों को बिन शिक्षा रौंदा जाएगा…” विधायक ने बताया कि प्रदेश के 90% इंटर कॉलेज में विज्ञान संकाय नहीं है और कई जगह विज्ञान शिक्षक भी नहीं हैं। उन्होंने माध्यमिक शिक्षा मंत्री से सरकारी और इंटर कॉलेज में विज्ञान संकाय सुचारू रूप से शुरू कराने की मांग की।

