गांधी रोड, धनबाद में हनुमान मंदिर के पास संजीव सिंह का भव्य स्वागत

गांधी रोड, धनबाद में हनुमान मंदिर के पास संजीव सिंह का भव्य स्वागत

गांधी रोड, धनबाद, वार्ड नंबर 31, हनुमान मंदिर के पास संजीव सिंह का भव्य स्वागत किया गया संजय सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद नगर निगम के मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह, जिनका क्रम संख्या 28 और चुनाव चिन्ह “ऊन व सिलाई छाप” है, उनका गांधी रोड स्थित वार्ड नंबर 31, हनुमान मंदिर के पास जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में नवल सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया और समर्थन का भरोसा दिलाया। पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। संजीव सिंह ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों से आशीर्वाद और समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि धनबाद नगर निगम में पारदर्शी व्यवस्था, विकास कार्यों में तेजी और जनसेवा उनकी प्राथमिकता होगी। इस मौके पर अवधेश सिंह, कृष्णा सिंह, बेजनाथ सोनी, अमरजीत गुप्ता, बबलू साव, चंदन साव, बीडी सिंह, संतोष गुप्ता, विश्वकर्मा पासवान, अजय दुबे, शुभम सिंह, अभिषेक यादव, भीम राय, करण सिंह, रोहित सिंह और शैलेश दुबे सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *