
भारतीय शेयर बाजारों ने मंगलवार, 17 फरवरी को शुरुआती गिरावट के बाद दमदार वापसी की। आईटी शेयरों में तेज खरीदारी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में लौट आए। सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से करीब 600 अंकों तक उछल गया। सुबह कारोबार के दौरान सेंसेक्स 269.28 अंक यानी 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,546.43 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं निफ्टी भी 51.55 अंक यानी 0.20 प्रतिशत चढ़कर 25,734.30 के स्तर पर पहुंच गया और 25,700 के पार कारोबार करता नजर आया। विशेषज्ञों के अनुसार, आईटी सेक्टर में खरीदारी और वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों ने बाजार को सहारा दिया

