
हिरणपुर प्रखंड के अपग्रेडेड हाई स्कूल तोड़ाई और अपग्रेडेड हाई स्कूल +2 मोहनपुर के कुल 10 छात्र-छात्राएं आयुष विभाग के आयुर्विद्या कार्यक्रम एवं प्रोजेक्ट जागृति के तहत “योग मित्र” के रूप में चयनित हुए। चयनित छात्रों को विभाग की ओर से टी-शर्ट, कैप, बैज, पहचान पत्र और योगा बुक प्रदान की गई, ताकि वे अपने विद्यालय और समुदाय में योग जागरूकता को बढ़ावा दे सकें। जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी Dr. Vipin Chandra Gupta ने बताया कि अब तक जिले के 97 विद्यालयों के 485 छात्र-छात्राओं को योग मित्र के रूप में प्रशिक्षित किया जा चुका है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक Dr. Sujeet Kumar Chauhan ने बताया कि नियमित योग सत्र और आयुष स्वास्थ्य शिविर से बच्चों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ रही है। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक संजय शुक्ला, महादेव घोष, शिक्षक और अन्य कर्मी मौजूद रहे।
