बड़कागांव में सनसनीखेज मामला, बुजुर्ग पति-पत्नी की रात में हत्या

बड़कागांव में सनसनीखेज मामला, बुजुर्ग पति-पत्नी की रात में हत्या

केरेडारी बड़कागांव :— बड़कागांव थाना क्षेत्र के बादम पंचायत अंतर्गत ग्राम बाबूपारा गांव में बुजुर्ग पति- पत्नी को बीती रात हत्या कर दी गई।बाबूपारा निवासी शिक्षक रामविलास दास के पिता वकील राम लगभग 70 वर्ष एवं माता झूनिया देवी 60 वर्ष की निर्मम हत्या अज्ञात लोगों के द्वारा कर दी गई। घटना की जानकारी आस पास के लोगों को सुबह हुई। बताते चलें वकील राम विकलांग थे। इस निर्मम हत्या से लोगों में भय और रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द घटना के उद्भेदन की मांग की है।वकील राम व झुनिया देवी के 4 पुत्र एंव एक पुत्री हैं।मौके पर बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता, एस आई अमित कुमार, ए एस आई दीपक रौशन लकड़ा सहित सशस्त्र बल के जवान घटना स्थल पर पहुँचे हैं। घटना की छान बिन की जा रही है। ग्रामीणों ने घटना के उद्भेदन के लिए पुलिस से डॉग स्क्वायड की मांग की है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *