इमरान खान की एक आंख की 85% रोशनी खत्म:कोर्ट के ऑर्डर पर हुई जांच |

इमरान खान की एक आंख की 85% रोशनी खत्म:कोर्ट के ऑर्डर पर हुई जांच |

इमरान खान की दाईं आंख की करीब 85% रोशनी जाने का खुलासा पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुई जांच में हुआ है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त वकील सलमान सफदर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इमरान खान पिछले कई महीनों से जेल प्रशासन से आंखों में धुंधलापन होने की शिकायत कर रहे थे।

अक्टूबर 2025 तक उनकी नजर सामान्य बताई गई थी, लेकिन बाद में दाईं आंख की रोशनी अचानक कम हो गई। जांच के दौरान एक नेत्र विशेषज्ञ को बुलाया गया। डॉक्टरों ने पाया कि आंख में खून का थक्का जमने से गंभीर नुकसान हुआ है। इलाज और इंजेक्शन देने के बाद भी दाईं आंख में अब केवल लगभग 15% रोशनी बची है। इमरान खान का कहना है कि उन्हें निजी डॉक्टर से इलाज कराने की अनुमति नहीं दी गई। मामले को लेकर कानूनी और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *