भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजस्थान ने पंचायतीराज विभाग के कनिष्ठ सहायक शुभकरण परिहार (छींपा) के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में तड़के एक साथ 5 ठिकानों पर छापेमारी की। सर्च के दौरान 1 किलो से अधिक सोना, 2 किलो चांदी और लाखों रुपये नकद बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि आरोपी के बीकानेर शहर में तीन आलीशान मकान, गांव पुनरासर में एक लग्जरी मकान और करीब 17 हेक्टेयर कृषि भूमि है।

गोपनीय शिकायत के सत्यापन में पाया गया कि आरोपी ने अपनी वैध आय से लगभग 938 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की। इसके बाद बीकानेर और फलोदी में एक साथ कार्रवाई की गई। एसीबी के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और आय-व्यय का पूरा लेखा-जोखा खंगाला जा रहा है

