प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ और ‘कर्तव्य भवन’ का किया उद्घाटन |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ और ‘कर्तव्य भवन’ का किया उद्घाटन |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल दोपहर 1:30 बजे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की नई इमारत सेवा तीर्थ तथा कर्तव्य भवन-1 और 2 का उद्घाटन किया। सेवा तीर्थ में प्रधानमंत्री कार्यालय स्थापित किया गया, जबकि कर्तव्य भवन-1 और 2 में कई प्रमुख मंत्रालयों के कार्यालय स्थानांतरित किए गए। शाम 6 बजे प्रधानमंत्री ने सेवा तीर्थ परिसर में एक जनसभा को भी संबोधित किया। करीब 2.26 लाख वर्ग फुट में फैले इस परिसर के निर्माण पर 1,189(1 hazar 1 sau nawasi) करोड़ रुपये की लागत आई। सेवा तीर्थ परिसर में तीन मुख्य इमारतें—सेवा तीर्थ-1, 2 और 3—शामिल की गईं, जहां प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय को एकीकृत किया गया।

इमारत को ओपन-फ्लोर डिजाइन, एन्क्रिप्टेड संचार प्रणाली, उन्नत साइबर सुरक्षा नेटवर्क और भूकंप-रोधी संरचना से सुसज्जित किया गया। 4-स्टार GRIHA मानकों के अनुरूप इसमें नवीकरणीय ऊर्जा, जल संरक्षण और अपशिष्ट प्रबंधन जैसी सुविधाएं शामिल की गईं। सरकार ने इसे प्रशासनिक दक्षता और जन-केंद्रित शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *