सम्राट चौधरी ने राष्ट्रीय एथलीट रवि मौर्या की लगन और समर्पण को किया सलाम |

सम्राट चौधरी ने राष्ट्रीय एथलीट रवि मौर्या की लगन और समर्पण को किया सलाम |

राष्ट्रीय एथलीट और नेशनल सिल्वर मेडलिस्ट रवि मौर्या ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तमकुहीराज से सम्राट चौधरी के पटना स्थित सरकारी आवास तक लगभग 200 किलोमीटर की दूरी दौड़ते हुए पूरी की। रवि मौर्या ने अपने प्रण को परिणाम तक पहुँचाकर खेल के प्रति अपनी जिद, लगन और समर्पण का एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने मिशन ओलंपिक “खेलो इंडिया रनिंग यात्रा” के तहत एक दिन में 100 किलोमीटर की दूरी तय करने का प्रयास किया।

इस दौरान कई युवा साथियों ने उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें सम्मानित किया। सम्राट चौधरी ने रवि मौर्या को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया और भविष्य में खेल की दुनिया में शीर्ष स्तर तक पहुंचने के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि युवाओं का यह जुनून, जज्बा और समर्पण बढ़ते और खेलों में अग्रणी भारत की उज्जवल झलक है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *