भारत और अमेरिका के बीच भारतीय हितों को नजरअंदाज करते हुए हुई ट्रेड डील के खिलाफ समाजवादी पार्टी (सपा) सांसदों ने संसद परिसर में जमकर विरोध किया। सांसदों ने नारेबाजी करते हुए देश के किसान, मजदूर और युवाओं के हितों के पक्ष में आवाज बुलंद की।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में विधानसभा सत्र में भी भाजपा सरकार के खिलाफ सख्त रुख अपनाया और संसद में भी पार्टी की प्रतिक्रिया को मुखर बनाया। सांसदों का कहना था कि यह डील भारतीय जनता और देश के आर्थिक हितों के खिलाफ है। विरोध के दौरान सांसदों ने जोर देकर कहा कि सपा हमेशा जनता के हित में संघर्ष करती रहेगी।
