बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में प्रसिद्ध प्रतियोगी परीक्षा शिक्षक गुरु एम रहमान को उनके कोचिंग सेंटर में अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारने और कोचिंग बंद करवाने की धमकी दी। घटना बुधवार शाम 4 बजे गोपाल मार्केट स्थित उनके कोचिंग संस्थान “अदम्या अपिति गुरुकुल” में हुई।

धमकी देने वाले व्यक्ति ने कहा कि 2013 में गुरु रहमान ने उसे प्राचीन भारत की किताब उर्दू में क्यों पढ़ाई। आरोपी ने गालियां दी और कोचिंग में हंगामा किया। हालांकि स्टाफ और छात्रों ने मिलकर उसे समझा-बुझाकर बाहर निकाल दिया। CCTV कैमरे में आरोपी की तस्वीर कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को खोजने में जुटी है। गुरु रहमान ने जान-माल की सुरक्षा और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

