मनोज कुमार ने संभाला प्रमंडलीय आयुक्त का प्रभार |

मनोज कुमार ने संभाला प्रमंडलीय आयुक्त का प्रभार |

हजारीबाग: राज्य सरकार के आदेश के आलोक में श्री मनोज कुमार, भा.प्र.से. (झा:2007) ने आज उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया।पदभार ग्रहण करने के उपरांत श्री कुमार ने कार्यालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों से मुलाकात कर परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रमंडल के प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को जनहित में सभी कार्यों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आयुक्त के आगमन पर हजारीबाग के उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व श्री मनोज कुमार सचिव, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड, रांची के पद पर पदस्थापित थे। इस अवसर पर आयुक्त के सचिव श्री बासुदेव प्रसाद, अवर सचिव श्री रास बिहारी, उपनिदेशक, जनसंपर्क श्री रोहित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *