राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी का स्वागत किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने उनके सम्मान में एक औपचारिक भोज का भी आयोजन किया। यह कार्यक्रम दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और सामरिक, आर्थिक तथा सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

राष्ट्रपति हर्मिनी के स्वागत समारोह में उच्च अधिकारियों और राजनयिक प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

