हजारीबाग नगर निगम चुनाव: सुदेश कुमार के समर्थन में तेज हुआ जनसंपर्क अभियान |

हजारीबाग नगर निगम चुनाव: सुदेश कुमार के समर्थन में तेज हुआ जनसंपर्क अभियान |

हजारीबाग नगर निगम चुनाव के क्रम में आज भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुदेश कुमार ने शहर लाखे, कोर्रा, जबरा, बाबुगांव, देवगाना, मटवारी, हीराबाग, मौर्या कालोनी, पीटीसी सहित विभिन्न वार्डों, मोहल्लों एवं प्रमुख स्थानों पर सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की, बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया तथा युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों से संवाद कर नगर के सर्वांगीण विकास के अपने संकल्प को साझा किया। जनसंपर्क के दौरान नागरिकों ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए नगर के विकास के लिए सकारात्मक सहयोग और समर्थन का आश्वासन दिया। लोगों ने स्थानीय समस्याओं जैसे स्वच्छता, जल निकासी, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, पेयजल व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर सुदेश कुमार ने कहा कि उनका लक्ष्य हजारीबाग नगर को स्वच्छ, सुंदर, स्वस्थ, समृद्ध और सुरक्षित नगर निगम के रूप में विकसित करना है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना, नियमित कचरा निष्पादन प्रणाली लागू करना, बेहतर जल निकासी की व्यवस्था, सड़कों और गलियों का सुदृढ़ीकरण, पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था तथा हर वार्ड में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने आगे कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी के माध्यम से नगर निगम के कार्यों को नई दिशा दी जाएगी, ताकि प्रत्येक नागरिक को सुशासन का लाभ मिल सके। इस जनसंपर्क अभियान मे हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने उपस्थित नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि आगामी 23 फरवरी 2026 को बैलेट पेपर के क्रमांक संख्या 07 के सामने बक्सा चुनाव चिह्न पर मतदान कर श्री सुदेश कुमार को भारी मतों से विजयी बनाएं, जिससे हजारीबाग में विकास की नई धारा प्रवाहित हो सके। जनसंपर्क अभियान के दौरान चुनाव संयोजक अशोक यादव, ओबीसी मौर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, सह संयोजक दिनेश सिहं राठौर, सह संयोजक आलोक कुमार, जिला मंत्री कुणाल दुबे, भैया अभिमन्यू, श्री प्रकाश झा, बलराम शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष मनोरमा राणा,भाजपा नेत्री सैफाली गुप्ता,वरिष्ठ नेता राजेश गुप्ता, ज्वाला कुमार, तनवीर अहमद, राजेश यादव, गुडिया देवी, संतोष गुप्ता, प्रमेश्वर यादव, शिवपाल यादव, कृष्णा कुमार, पिन्टु कुमार, दिलीप यादव, प्रीत गुप्ता, बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और पूरे उत्साह के साथ चुनावी अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *