
संसद भवन परिसर में विपक्षी सांसदों की अहम बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में राज्यसभा के नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी, आरएसपी सांसद एनके प्रेमचंद्रन, कांग्रेस के जयराम रमेश और शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत और संजय राउत सहित कई अन्य विपक्षी सदस्य शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य संसद में चल रही और प्रस्तावित नीतियों पर साझा रणनीति और प्रतिक्रिया तय करना बताया जा रहा है। विपक्षी सांसदों ने विभिन्न मुद्दों पर आपसी समन्वय और चर्चा की। सांसदों की यह बैठक राजनीतिक गतिविधियों और आगामी सत्र की तैयारियों के मद्देनज़र महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

