बाबरी पुनर्निर्माण के दावे पर योगी आदित्यनाथ का सख्त रुख

बाबरी पुनर्निर्माण के दावे पर योगी आदित्यनाथ का सख्त रुख

बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के कथित पुनर्निर्माण की खबरों के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस मुद्दे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण कभी नहीं होगा। बाराबंकी में आयोजित दशम श्री हनुमान विराट महायज्ञ एवं श्रीरामार्चा पूजन कार्यक्रम में संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि उनकी सरकार जो कहती है, वही करके दिखाती है। उन्होंने दोहराया कि राम मंदिर वहीं बना और अब “कयामत तक भी बाबरी ढांचा नहीं बनेगा।” सीएम योगी ने सनातन परंपरा, विरासत और भारत की सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने की बात कही। इस बयान के बाद सियासी माहौल और गरमा गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *