शिखर धवन बने दिल्ली स्पोर्ट्स महाकुंभ के ब्रांड एंबेसडर

शिखर धवन बने दिल्ली स्पोर्ट्स महाकुंभ के ब्रांड एंबेसडर

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने दिल्ली स्पोर्ट्स महाकुंभ का ब्रांड एंबेसडर बनने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, “मैं दिल्ली स्पोर्ट्स महाकुंभ का ब्रांड एंबेसडर बनकर बहुत खुश हूं। मेरा जन्म दिल्ली में हुआ है और दिल्ली ने मुझे सब कुछ दिया है। हम इस धरती की सेवा के लिए हमेशा तैयार हैं।” धवन ने दिल्ली सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह युवाओं के लिए बेहतरीन मंच है, जहां वे विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह आयोजन नए खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *