
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जापान के आम चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची को बधाई दी। पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि ताकाइची के नेतृत्व में भारत और जापान के द्विपक्षीय संबंध और अधिक मजबूत होंगे। चुनाव नतीजों पर बधाई देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान संबंधों के महत्व पर जोर दिया और कहा कि दोनों देशों के रिश्ते विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी पर आधारित हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत और जापान की साझेदारी क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता में अहम भूमिका निभाती है और आने वाले समय में सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा।
