धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने बोकारो–आसनसोल मेमू ट्रेन का पुनः परिचालन किया |

धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने बोकारो–आसनसोल मेमू ट्रेन का पुनः परिचालन किया |

धनबाद सांसद श्री ढुल्लू महतो जी ने आज बोकारो स्टील सिटी स्टेशन से कोरोना काल से बंद पड़ी बोकारो–आसनसोल मेमू पैसेंजर ट्रेन का पुनः परिचालन किया। लाल झंडी दिखाकर सांसद महोदय ने ठहराव के साथ ट्रेन को रवाना किया और बोकारो वासियों को ऐतिहासिक सौगात दी। सांसद महोदय ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र के नागरिकों की मांग को लेकर उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी से मुलाकात की और कई चरणों में इस ट्रेन के पुनः परिचालन की मांग की। उनकी पहल के बाद यह ट्रेन अब यात्रियों के लिए चालू हुई।

“स्टेशन पर भारी संख्या में स्थानीय नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता और अधिकारी उपस्थित हैं। बोकारो विधायक श्रीमती श्वेता सिंह, रोहितलाल सिंह, जयदेव राय सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद हैं। सांसद महोदय ने बोकारो हवाई अड्डा जल्द शुरू करने का भी आश्वासन दिया। स्थानीय नागरिकों ने इस ऐतिहासिक मौके का स्वागत किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *