जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चौरिया एवं अरंगी में अवैध देशी महुआ शराब के निर्माण के खिलाफ प्रशासन द्वारा छापामारी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें अवैध शराब कारोबार में संलिप्त गतिविधियों का पर्दाफाश हुआ। छापेमारी के दौरान मौके से करीब 220 किलोग्राम जावा महुआ तथा शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए। बरामद जावा महुआ और उपकरणों को प्रशासनिक टीम द्वारा मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। हालांकि छापेमारी के दौरान कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस तरह के अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे, ताकि क्षेत्र को नशामुक्त बनाया जा सके और कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

