फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी अभियान की तैयारियों, दवा सेवन की व्यवस्था तथा विद्यार्थियों की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

उपायुक्त ने कहा कि जिले में 10 फरवरी से फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। उन्होंने विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि अपने विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन सुनिश्चित कराया जाए तथा किसी भी परिस्थिति में एक भी बच्चा दवा सेवन से वंचित न रहे।
