दिल्ली में सरकार लोगों को देगी Free LPG सिलेंडर

दिल्ली में सरकार लोगों को देगी Free LPG सिलेंडर

दिल्ली सरकार ने राजधानी के लोगों के लिए राहतभरी घोषणा की है। रेखा गुप्ता सरकार ने ऐलान किया है कि दिल्ली के गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को हर साल होली और दिवाली पर एक-एक मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर दिया जाएगा। इस योजना का लाभ करीब 17.5 लाख राशन कार्ड धारक परिवारों को मिलेगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि सिलेंडर भौतिक रूप से नहीं दिया जाएगा, बल्कि उसकी राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। सरकार का कहना है कि इस पहल से त्योहारों के समय घरेलू खर्च का बोझ कम होगा और जरूरतमंद परिवारों को सीधी आर्थिक राहत मिलेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *