
मुंबई में एक रिहायशी इमारत की लिफ्ट में अचानक गुब्बारे फटने से आग लग गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लिफ्ट में मौजूद गुब्बारे अचानक फट गए और चिंगारी के साथ आग भड़क उठी। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि गुब्बारों में किस तरह की गैस भरी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने एहतियातन गुब्बारे बेचने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

