नीतीश कुमार के काफिले में जल्द शामिल होंगी बुलेटप्रूफ रेंज रोवर गाड़ियां |

नीतीश कुमार के काफिले में जल्द शामिल होंगी बुलेटप्रूफ रेंज रोवर गाड़ियां |

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही अपने काफिले में रेंज रोवर जैसी हाई-एंड एसयूवी में सफर करेंगे। यह फैसला सुरक्षा कारणों से लिया गया है, न कि स्टाइल या लग्जरी के लिए। रेंज रोवर को दुनिया की सबसे सुरक्षित VVIP गाड़ियों में गिना जाता है और इसकी कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये है।

इसमें बुलेट प्रूफ बॉडी, मल्टी-लेयर आर्मर, धमाके से बचाव तकनीक, एडवांस सेफ्टी सिस्टम, नाइट विज़न, 360-डिग्री कैमरा और रन-फ्लैट टायर जैसी सुविधाएं हैं। इसके अलावा इसमें लग्जरी सीटिंग, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और साउंडप्रूफ केबिन भी है। वर्तमान में नीतीश कुमार पटना में हुंडई आयोनिक 5 और बाहर टाटा सफारी का इस्तेमाल करते हैं। नई गाड़ियां सुरक्षा को अगले स्तर पर ले जाएंगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *