भागलपुर में बहादुरी का उदाहरण: डायल 112 ने गंगा में कूदती महिला को रोका 

भागलपुर में बहादुरी का उदाहरण: डायल 112 ने गंगा में कूदती महिला को रोका 

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर डायल 112 के जवानों ने बड़ी मानवता का परिचय दिया। जानकारी के अनुसार, एक महिला और उसका मासूम बच्चा गंगा नदी में कूदने ही वाले थे, लेकिन डायल 112 टीम ने समय रहते उन्हें बचा लिया। सब इंस्पेक्टर सिकंदर पासवान ने महिला को समझाकर उसकी जान बचाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जवानों की तत्परता और साहस साफ दिखाई दे रहा है। इस कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन ने जवानों की सराहना की है। स्थानीय लोग भी इस मानवता और बहादुरी की घटना की चर्चा कर रहे हैं। जवानों की सतर्कता ने एक परिवार की जान को बड़ा संकट से बचा लिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *