मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के स्वागत के दौरान बड़ा हादसा टला

“धनबाद से इस वक्त की बड़ी खबर— मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के स्वागत के दौरान बड़ा हादसा होते-होते रह गया। मुख्यमंत्री के स्वागत में लगी गाड़ियाँ आपस में ज़ोरदार टक्कर का शिकार हो गईं। बताया जा रहा है कि काफ़िले की अव्यवस्था और भीड़ के दबाव के चलते ये दुर्घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक हुई इस टक्कर से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात ये है कि अब तक किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है, सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। सवाल ये है कि जब मुख्यमंत्री के स्वागत में इतनी बड़ी चूक हो सकती है, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या? क्या ये प्रशासनिक लापरवाही है या सत्ता के प्रदर्शन में व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई? फिलहाल पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद है, मामले की जांच जारी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *