गाजियाबाद से एक दुखद खबर सामने आई है। टीला मोड़ थाना क्षेत्र की भारत सिटी सोसायटी में बीती रात करीब दो बजे तीन नाबालिग सगी बहनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे बी-1 टॉवर के फ्लैट 907 में रहती थीं। परिवार के सोने के दौरान तीनों बाहर निकलीं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मोबाइल गेमिंग एप का जिक्र है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बहनें एक ऑनलाइन टास्क-बेस्ड गेम खेलती थीं और इसे लेकर परिवार में विवाद रहता था। मृतक बहनों की उम्र 16, 14 और 12 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

