लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान मंगलवार को एक बार फिर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। चीन और अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील पर बोलते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उन्हें जानबूझकर बोलने नहीं दिया जा रहा है।

राहुल गांधी ने कहा, “मैं नेता प्रतिपक्ष हूं, मुझे बोलने का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन सरकार मेरी आवाज दबा रही है।” सदन से बाहर आकर राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील दबाव में की गई है और प्रधानमंत्री “कॉम्प्रोमाइज़्ड” हैं। राहुल ने दावा किया कि अडानी केस और एपस्टीन फाइल्स को लेकर अमेरिका का दबाव पीएम मोदी
पर है।

