वार्ड नंबर 3 के लिए सकील अंसारी ने किया नामांकन |

वार्ड नंबर 3 के लिए सकील अंसारी ने किया नामांकन |

पाकुड़ जिला में नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में वार्ड नंबर 3 से वार्ड सदस्य पद के लिए सकील अंसारी ने पाकुड़ में विधिवत रूप से अपना नामांकन किया। नामांकन के बाद सकील अंसारी ने कहा कि वे चुनाव को जनसेवा का अवसर मानते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता का समर्थन मिलने पर वार्ड नंबर 3 के समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। उन्होंने बताया कि साफ

सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करना, नाली सड़क का स्थायी समाधान, पेयजल की नियमित आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था एवं बरसात में जलजमाव से राहत उनकी प्रमुख प्राथमिकताएं रहेंगी। सकील ने कहा कि हकीकत में वार्ड पार्षद जनता का सेवक होता है, अगर वार्ड नंबर 3 की जनता उन्हें मौका देती है तो वे बतौर सेवक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *