मैट्रिक–इंटर परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्ण

मैट्रिक–इंटर परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्ण


जिले में आयोजित मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का प्रथम दिन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। परीक्षा के सुचारु संचालन एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने पीएम श्री हरिणडंगा +2 के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा संचालन की निगरानी व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने केंद्राधीक्षक, वीक्षक एवं परीक्षा कार्य में संलग्न सभी पदाधिकारी एवं शिक्षकों को परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने का निर्देश दिया।उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा के दौरान झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों एवं नियमों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा को कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराया जाए तथा परीक्षार्थियों को शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण उपलब्ध कराया जाए।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों के आसपास सतत निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *