माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में एनडीए विधानमंडल की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सदन में सरकार के पक्ष से सही जवाब देने, विपक्ष के सवालों का प्रभावी उत्तर देने और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री स्मराट चौधरी और श्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री श्री विजय किशोर चौधरी, श्री संतोष मांझी, श्री श्रवण नारायण समेत पूर्व मंत्री श्री नरेंद्र नारायण यादव और विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ सहित एनडीए विधानमंडल के सभी प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में रणनीति और विधानसभा कार्यों को सफल बनाने पर बल दिया गया।

