दिल्ली पहुंचीं ममता बनर्जी, बंगा भवन के बाहर सुरक्षा पर जताई नाराज़गी |

दिल्ली पहुंचीं ममता बनर्जी, बंगा भवन के बाहर सुरक्षा पर जताई नाराज़गी |

दिल्ली पहुंचीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगा भवन के सामने तैनात सुरक्षा कर्मियों को देखकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस इस तरह थ्रेट क्यों कर रही है। ममता बनर्जी ने कहा, “आप लोग हमारे जैसे ही भाई-बहन हैं। बंगाल में SIR के तहत कई लोगों के नाम काट दिए गए हैं।

उन्हीं लोगों की आवाज़ उठाने के लिए हम दिल्ली आए हैं।” मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि बंगाल के आम नागरिकों के अधिकारों पर चोट की जा रही है और केंद्र सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि लोकतंत्र में डराने की राजनीति स्वीकार नहीं की जाएगी। ममता बनर्जी ने भरोसा दिलाया कि वह बंगाल के लोगों के हक की लड़ाई हर मंच पर लड़ती रहेंगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *