कुम्हारटोली छात्राओं ने प्रांतीय निबंध प्रतियोगिता में जीता पुरस्कार |

कुम्हारटोली छात्राओं ने प्रांतीय निबंध प्रतियोगिता में जीता पुरस्कार |

प्रांतीय निबंध प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली की छात्रा आर्या कुमारी एवं दीपिका गुप्ता ने तृतीय पुरस्कार जीत कर बनी विजेता विद्या विकास समिति, झारखंड द्वारा सत्र 2025 – 26 में आयोजित प्रांतीय निबंध प्रतियोगिता में बहन आर्या कुमारी ,कक्षा सप्तम एवं बहन दीपिका गुप्ता, कक्षा एकादश ने पूरे प्रांत में तृतीय पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन कर गौरवान्वित किया। मालूम हो कि विद्यालय के अन्य छह भैया- बहन अवन्या वर्मा ,आनंदी कुमारी, निवृत्ति, आयुष कुमार पंडित, नंदनी कुमारी एवं खुशी कुमारी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया l आज वंदना सभा में विद्यालय के प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने सभी विजेता भैया- बहनों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किया l

मालूम हो कि प्रतिभा चयन एवं प्रतिभा खोज परीक्षा में पूरे प्रांत में सर्वाधिक विद्यार्थी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली, हजारीबाग के परीक्षा में सम्मिलित होने पर विद्यालय को भी ₹30000 रुपए का का पुरस्कार प्राप्त हुआ l वही संस्कृति बोध अभियान में 843 अभिभावकों के पंजीयन करने के उपलक्ष में एवं अन्य विद्यालयों के 615 भैया- बहनों के संस्कृति बोध परियोजना परीक्षा में सम्मिलित होने के उपलक्ष में विद्यालय को संस्कृति बोध सम्मान 2025 प्राप्त हुआ l विद्यालय के प्रधानाचार्य ने शर्मेंद्र कुमार साहू ने सभी विजेता भैया- बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है l प्राचार्य महोदय ने इस अवसर पर कहा प्रांतीय निबंध प्रतियोगिता में भैया – बहनों का उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं विद्यालय को संस्कृति बोध सम्मान 2025 प्राप्त होने का सारा श्रेय विद्यालय के आचार्य- दीदी जी को जाता हैl मौके पर पर विद्यालय के प्रभारी आचार्य अनिल कुमार, संदीप कुमार सोनी, काजल कुमारी ,आचार्य बंधु -भगिनी एवं भैया- बहन मौजूद थे l प्रांतीय निबंध प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे विद्यालय में हर्ष का वातावरण है

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *