अहमदाबाद के माणेकबाग सोसाइटी में हुई घरफोड़ चोरी का क्राइम ब्रांच ने फौरन पर्दाफाश कर दिया। 11 से 16 जनवरी के बीच चोरी हुई थी, जिसमें लाखों रुपए नकद और करोड़ों की ज्वैलरी गायब हुई थी। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और गोपनीय जानकारी की मदद से आरोपियों की पहचान की। 29 साल के कमलेश उर्फ गोगो और 26 साल के मेहुल को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 45 लाख रुपए नकद,

2.278 किलो सोने के आभूषण (करीब 1.01 करोड़ रुपए मूल्य) और 557 ग्राम चांदी बरामद की गई। चोरी का सारा माल सुरक्षित लौटाया गया। पुलिस की तेज कार्रवाई और कुशल जांच की वजह से इस मामला जल्दी सुलझा।

