हजारीबाग स्थित अन्नदा महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय एनुअल एथलेटिक मीट 2025-26 का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समापन कार्यक्रम में सेंट कोलंबस कॉलेज, हजारीबाग के प्राचार्य डॉ. विमल रेवेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि डॉ. विमल रेवेन ने अपने संबोधन में कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने अन्नदा महाविद्यालय द्वारा खेल गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित किए जाने की सराहना की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नीलमणि मुखर्जी ने अपने उद्बोधन में सफल आयोजन के लिए खेल विभाग, शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मियों एवं स्वयंसेवकों को धन्यवाद देते हुए छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की भूरी-भूरी प्रशंसा की। एनुअल एथलेटिक मीट के दौरान ट्रैक एवं फील्ड की अनेक

स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिनमें 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर एवं 1500 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप, हाई जंप, ट्रिपल जंप, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, रिले रेस, गोला फेंक, एवं अन्य मैदानी प्रतियोगिताएँ रिले रेस जैसे शामिल रहीं। इस बार मीट में तीरंदाजी को भी शामिल किया गया सभी स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्साह, खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया। समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर बेस्ट एथलीट (मेल) का पुरस्कार आसू डिवाइन इक्का को तथा बेस्ट एथलीट (फीमेल) का पुरस्कार रूपा कुमारी को प्रदान किया गया। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। इस सफल आयोजन ने महाविद्यालय में खेल संस्कृति को और अधिक सशक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव डॉ सजल मुखर्जी,शासी निकाय के अध्यक्ष श्री मनोज सेन,सह सचिव सचिव श्री असित चटर्जी,सदस्य श्री अरविंद चौधरी के साथ महाविद्यालय के शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद रहे।

