यूपी में जातीय सियासत गरमाई: कुर्मी बनाम लोध के बीच जलशक्ति विभाग को लेकर बवाल

यूपी में जातीय सियासत गरमाई: कुर्मी बनाम लोध के बीच जलशक्ति विभाग को लेकर बवाल

उत्तर प्रदेश में जातियों के बवाल के बीच अब कुर्मी बनाम लोध की सियासत खुलकर सामने आ गई है। महोबा में जलशक्ति विभाग की लापरवाहियों से परेशान विधायक बृजभूषण राजपूत और उनके समर्थकों ने जोरदार हंगामा किया। जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों में भारी अव्यवस्थाओं को लेकर नाराज विधायक और ग्रामीण जनता सड़कों पर उतर आई। आरोप है कि सैकड़ों गांवों में पाइपलाइन डालने के नाम पर सड़कें तोड़ दी गईं, लेकिन मरम्मत नहीं कराई गई। इससे ग्रामीणों का आवागमन बाधित है, काम ठप पड़ा है और जनता त्रस्त है, जबकि अधिकारी मस्त नजर आ रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर महोबा में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और विधायक बृजभूषण राजपूत के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी गहमा-गहमी और गरमा-गरमी देखने को मिली। मामला इतना बढ़ा कि राजनीतिक और जातीय तनाव भी सतह पर आ गया। अब विधायक के इस बवाल के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि कार्रवाई किस पर होगी—अधिकारियों पर या फिर विरोध करने वालों पर? आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि नोटिस किसे थमाई जाती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *