अविमुक्तेश्वरानंद ने CM योगी से की गाय को ‘राज्यमाता’ घोषित करने की मांग

अविमुक्तेश्वरानंद ने CM योगी से की गाय को ‘राज्यमाता’ घोषित करने की मांग

वाराणसी से स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम योगी आदित्यनाथ को दो प्रमुख मांगें दी हैं। उन्होंने कहा कि 40 दिन के भीतर गाय को राज्यमाता घोषित किया जाए और गोमांस के निर्यात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। यदि सरकार ऐसा नहीं करती है तो 10-11 मार्च को लखनऊ में उन्हें नकली हिंदू घोषित किया जाएगा। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने यूपी सरकार को अपने शंकराचार्य होने का प्रमाण भी सौंप दिया है, जिसे 15 दिन बीतने के बाद भी खारिज नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ पद की लड़ाई नहीं, बल्कि सनातन धर्म और असली हिंदू पहचान का सवाल है। उन्होंने दावा किया कि भारत के कुल मांस निर्यात में यूपी की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत से अधिक है और भैंस के मांस के नाम पर गोवंश की हत्या की जा रही है। स्वामी ने पुरानी और वर्तमान सरकार के रवैये में कोई फर्क नहीं होने की बात भी कही।v

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *