बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी पिछले तीन दिनों से अपने पैतृक गांव बेलसंड में प्रवास पर हैं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़ाव का अनुभव साझा किया। रात के समय वे ग्रामीणों के साथ पारंपरिक फगुआ गीत गाते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अभिनेता ने गांव के लोगों के साथ उत्सव और खुशी के पल बिताए। पंकज ने कहा कि अपने पैतृक गांव आकर ग्रामीण

जीवन और परंपराओं का हिस्सा बनना उनके लिए हमेशा खास होता है। उनके इस स्वाभाविक और मिलनसार अंदाज ने गांववासियों में खुशी और गर्व की भावना पैदा कर दी।

