CM डॉ. यादव ने अन्नदाताओं को दिया संबल, नई योजनाओं और नौकरियों की सौगातें 

CM डॉ. यादव ने अन्नदाताओं को दिया संबल, नई योजनाओं और नौकरियों की सौगातें 

मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अन्नदाता सम्मान समारोह में किसानों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि किसान हमारी संस्कृति और अर्थव्यवस्था के आधार हैं। मुख्यमंत्री ने भावांतर भुगतान योजना की अंतिम किश्त के तहत प्रदेश के 1 लाख 17 हजार किसानों के खातों में लगभग 200 करोड़ रुपये अंतरित किए। कार्यक्रम में मंदसौर जिले के पांच किसानों को मंच से चेक भी सौंपे गए। इसके साथ ही, 4 लोगों की जान बचाने वाले स्व. मनोहर सिंह के पुत्र संजय सिंह को पुलिस आरक्षक पद पर सीधी अनुकम्पा नियुक्ति दी गई। मुख्यमंत्री ने मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 57.91 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर, 5.53 करोड़ की रेलवे अंडरब्रिज और 2.06 करोड़ की रेलवे अंडरपास का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने भावांतर योजना लागू की और अब सरसों व मूंगफली की फसल भी योजना में शामिल की जाएगी। डॉ. यादव ने युवाओं के लिए अगले पांच साल में 2.5 लाख नई नौकरियों का भी ऐलान किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *