जनसेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: मंत्री परवेश ने तुरंत निलंबित किए तीन ZRO

दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों में गुरुवार सुबह खलबली मच गई, जब दिल्ली सरकार के मंत्री परवेश साहिब सिंह अचानक निरीक्षण के लिए कार्यालय पहुंचे। मंत्री ने पाया कि राजेंद्र नगर, कन्हैया नगर और अशोक विहार जोन के ZRO ड्यूटी पर नदारद थे। मंत्री ने पहले ZRO से फोन पर बात की और तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत निलंबित कर दिया। मंत्री परवेश साहिब सिंह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर यह वीडियो साझा करते हुए कहा कि “जनसेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिम्मेदारी निभानी होगी, वरना कार्रवाई तय है।” नेटिजंस ने भी अधिकारियों की बायोमैट्रिक हाजिरी लागू करने और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, मंत्री परवेश साहिब सिंह लोक निर्माण विभाग, जल, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण, गुरुद्वारा चुनाव और विधायी मामलों के पोर्टफोलियो संभालते हैं। दिल्ली जल बोर्ड में यह कार्रवाई साफ संदेश देती है कि अब जनसेवा में लापरवाही नहीं चलेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *