मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और मध्य प्रदेश में बारिश की वापसी होने जा रही है। राजधानी दिल्ली में 31 जनवरी की सुबह मध्यम से घना कोहरा छा सकता है, जबकि शाम के समय बादल गरजने, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। बारिश का यह दौर 31 जनवरी की रात से 1 फरवरी तक जारी रह सकता है, जिससे ठंड बढ़ने

के आसार हैं। तापमान की बात करें तो दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, लखनऊ में 9, पटना में 14, जयपुर में 12 और भोपाल में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। भोपाल में आज और रविवार को बादल छाए रहेंगे, धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दो पश्चिमी विक्षोभों के असर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी, जबकि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तापमान में उतार-चढ़ाव से सर्दी का असर बना रहेगा।

