बिहार में NEET परीक्षा पीड़िता के मामले ने लोगों को गहराई से झकझोरा है। आज उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पीड़िता के गांव पतियावां, जहानाबाद पहुंचे और परिवार से मिलकर न्याय की मांग सुनी। घटना की पीड़िता की मां रोते हुए न्याय की फरियाद करती नजर आई। उपमुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि दोषी चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने प्रशासन को मामले की शीघ्र और निष्पक्ष जांच करने

के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने भी उपमुख्यमंत्री से मिलकर सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने की अपील की। विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार सरकार इस मामले में सख्ती दिखाएगी और पीड़िता के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करेगी।

