धनबाद जिले के गलफरबाड़ी सन्यासी मंदिर के समीप जंगल में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा हुआ। यहां चल रही तीन अवैध कुआंनुमा कोयला खदान अचानक धंस गईं। स्थानीय लोगों के अनुसार, रात करीब एक बजे मजदूर असुरक्षित हालात में कोयला काट रहे थे। अधिक कोयला निकालने की लालच में खदान के अंदर बने पिलर काट दिए गए, जिससे खदान धंस गई और कई मजदूर अंदर फंस गए। इस हादसे में कई मजदूरों की

मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि प्रशासन ने अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आरोप है कि खदान संचालकों ने पुलिस को सूचना देने के बजाय शवों को रातों-रात निकालकर ठिकाने लगा दिया और सबूत मिटाने के लिए जेसीबी व डोजर से खदानों को भरवा दिया। मृतक मजदूर सभी बंगाल के बताए जा रहे हैं। इस पूरे मामले में पुलिस की चुप्पी और अवैध कोयला कारोबार की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

