नई दिल्ली से बड़ी खबर है। परीक्षा पे चर्चा 2026 ने इस साल देशभर में रिकॉर्ड सफलता हासिल की है। इस कार्यक्रम में पूरे भारत से छात्रों की भागीदारी देखने को मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली से छात्रों से सीधे बातचीत की। इसके अलावा, कोयंबटूर, रायपुर, देव मोगरा और गुवाहाटी में भी छात्रों से संवाद किया गया। इस तरह देश के हर क्षेत्र की आवाज़ एक मंच पर जुड़ गई। इस वर्ष परीक्षा पे चर्चा में भारी उत्साह रहा। 4.5

करोड़ से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया, जबकि 2.26 करोड़ अतिरिक्त प्रतिभागियों ने पीपीसी से जुड़े विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। कुल मिलाकर देशभर से 6.76 करोड़ से अधिक लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लेकर इसे रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचाया। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के प्लेटफॉर्म से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे देशभर के अन्य छात्रों के साथ अपने विचार साझा कर सकते हैं।

