हजारीबाग में नगर निगम चुनाव 2026 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु जिले के सभी थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक पुलिस उपाधीक्षक तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया है। 1. सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया जाता है कि आदर्श आचार संहिता में राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा जो भी निर्देश दिया गया उसका पालन करना सुनिश्चित करेंगे। 2. जिले में जितने भी कांडों में अभियुक्त फिरार

चल रहे हैं उनकी गिरफ्तार सुनिश्चित करेंगे। 3. अवैध मादक पदार्थ एवं शराब के विरुद्ध पूर्ण रूप से रोक लगाना सुनिश्चित करेंगे। 4. सभी बूथ एवं भवन को भौतिक रूप से सत्यापन करना सुनिश्चित करेंगे। 5. जिला में जितने भी ई-लीगल आर्म्स है उन पर पूर्ण रूप से रोक लगाना सुनिश्चित करेंगे साथ जितने भी लीगल आर्म्स है उन्हें सत्यापन कर जमा कराना सुनिश्चित करेंगे। 6. जिले में वैसे लोग को चिन्हित करेंगे जो चुनाव एवं विधि व्यवस्था को प्रभावित करते हैं उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
