राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका चुनाव- 2026 की घोषणा उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) ने की प्रेस वार्ता हजारीबाग नगर निगम, चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियों से प्रेस प्रतिनिधियों को कराया अवगत समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह द्वारा जिला में नगरपालिका चुनाव 2026 के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई । गौरतलब है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक 27.01.2026 को नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 की घोषणा की गई है । 28.01.2026 को पूर्वाह्न 11 बजे जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) द्वारा प्रपत्र-5 में निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन किया गया । चुनाव संबंधी अन्य महत्वपूर्ण तिथियां निम्नवत है- नाम निर्देशन करने के लिए तिथि- 29.01.2026 से 04.02.2026 तक समय- पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नाम निर्देशन की संवीक्षा के लिए तिथि- 05.02.2026 समय- पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की तिथि- 06.02.2026 समय- पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्वाचन प्रतीक आवंटन की तिथि- 07.02.2026 समय- पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक वह तिथि जिसके दौरान, यदि आवश्यक हो, मतदान होगा- 23.02.2026 समय- पूर्वाह्न 07 बजे से अपराह्न 5 बजे तक मतगणना की तिथि- 27.02.2026 समय- पूर्वाह्न 8 बजे से नाम निर्देशन हेतु चयनित स्थल हजारीबाग नगर निगम के महापौर के लिए निर्वाची पदाधिकारी- श्री संतोष सिंह और सहायक निर्वाची पदाधिकारी श्री आशुतोष अंचलाधिकारी सदर – संपूर्ण क्षेत्र आवंटित कक्ष – C 201, 2nd floor नया समाहरणालय भवन। वार्ड 01-06 के लिए नामित निर्वाची पदाधिकारी श्री संतोष कुमार, बीडीओ इचाक एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी श्री नागेश्वर सिंह, बीईइओ विष्णुगढ़, आवंटित कक्ष c -003, ground floor, नया समाहरणालय भवन। वार्ड 07-12 के लिए नामित निर्वाची पदाधिकारी श्री अखिलेश कुमार, बीडीओ विष्णुगढ़ एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी श्री विजय राम, बीईइओ

कटकमसांडी, आवंटित कक्ष c -108, 1st floor, नया समाहरणालय भवन। वार्ड 13-18 के लिए नामित निर्वाची पदाधिकारी श्री जितेंद्र कुमार मंडल, बीडीओ बड़कागांव एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी श्री देव कुमार प्रसाद, जिला नियोजन अधिकारी, आवंटित कक्ष A -011, ground floor, नया समाहरणालय भवन। वार्ड 19-24 के लिए नामित निर्वाची पदाधिकारी श्रीमती सुनीता कुमारी, कार्यपालक दंडाधिकारी हजारीबाग एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी श्री चंद्रशेखर, प्रोबेशन पदाधिकारी हजारीबाग, आवंटित कक्ष c -001, ground floor, नया समाहरणालय भवन। वार्ड 25-30 के लिए नामित निर्वाची पदाधिकारी श्रीमती रोशमा डुंगडुंग, बीडीओ बरकट्ठा एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी श्री रोहित यादव, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बरकट्ठा, आवंटित कक्ष – नजारत केबिन, ground floor, नया समाहरणालय भवन। वार्ड 31-36 के लिए नामित निर्वाची पदाधिकारी श्री संजय कुमार यादव एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी श्री थियोफिल टुडू, बीसीईओ टाटीझरिया, आवंटित कक्ष c -007, ground floor, नया समाहरणालय भवन। नाम निर्देशन पत्र का दाखिला दिनांक 29.01.2026 से दिनांक 04.02.2026 तक (अवकाश के दिनों को छोड़कर) पूर्वाहन 11 बजे से 03 बजे अपराहन तक सभी निर्वाची पदाधिकारी (समाहरणालय परिसर स्थित आवंटित कक्ष) के समक्ष किया जाएगा। नाम निर्देशन पत्र अधिकतम 2 (दो सेट) में दाखिल किया जा सकता है। प्रत्येक सेट में एक प्रस्तावक एवं एक समर्थक होना आवश्यक है। आरक्षित स्थानों के उम्मीदवारों को अभिप्रमाणित जाति प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य है। उम्मीदवार नाम निर्देशन शुल्क जमा कर नाम निर्देशन प्रपत्र समाहरणालय परिसर स्थित निर्धारित काउण्टर से प्राप्त कर सकते हैं। नाम निर्देशन प्रपत्र का शुल्क की राशि महापौर के लिए 5 हजार रुपए मात्र एवं वार्ड पार्षद के लिए 01 हजार रुपए मात्र है। वहीं अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछडा वर्ग-1 एवं 02 तथा महिला अभ्यर्थी के लिए उक्त निर्धारित दर से आधा दर पर नाम निर्देशन प्रपत्र उपलब्ध होंगे। उम्मीदवारों को नाम निर्देशन पत्र क्रय करते समय दो नाम निर्देशन पत्र, प्रपत्र 24 (शपथ पत्र) तथा संतान के संबंध में स्व घोषणा पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवारों को एक नया बैंक खाता खुलवाकर खाता नम्बर संलग्न करते हुए नाम निर्देशन पत्र के साथ जमा करना आवश्यक है। उम्मीदवारों के लिए मतदाता सूची का वितरण 28.01.2026 से किया जाएगा। निर्वाचन के मद्देनजर जन शिकायत कोषाग संचालित है जिसका हेल्पलाईन नं 06546-291843 तथा कंट्रोल रूम का नं. 06546-291842 है।
