राम भक्त सेवा दल की ओर से संगठन की झारखंड प्रदेश अध्यक्षा सह जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल के नेतृत्व में जिले के गोपीनाथपुर में एकदिवसीय भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन ग्राम में पहली बार बड़े स्तर पर आयोजित हुआ जिसमें जिले एवं ग्राम स्तर के बच्चों के साथ राज्य स्तरीय खिलाड़ियों ने भाग लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि सागर चौधरी, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष रतन भगत, सत्य सनातन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत चौबे, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव चंदन प्रकाश, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अमर ठाकुर व राजेश शाह मौजूद रहे।आयोजन की सफलता हेतु राम भक्त सेवा दल के रंकुश मंडल, प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष रतन भगत एवं तमाम ग्राम वासियों का सराहनीय योगदान रहा। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता के सफल, निष्पक्ष एवं अनुशासित संचालन में नेशनल रेफरी एवं कोच संजय भगत, स्टेट रेफरी एवं कोच प्रीति कुमारी तथा स्टेट रेफरी व कबड्डी कोच अनुराग गोस्वामी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इनके तकनीकी मार्गदर्शन और निष्पक्ष निर्णय से

प्रतियोगिता उच्च स्तरीय खेल भावना के साथ संपन्न हुई।प्रतियोगिता को देखने के लिए ग्रामीणों एवं जिलेवासियों की भारी भीड़ उमड़ी। दर्शकों ने आयोजन की सराहना करते हुए राम भक्त सेवा दल को धन्यवाद दिया। उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे आगे बढ़कर अपने माता-पिता, गांव, जिला, राज्य एवं देश का नाम रोशन करें।आयोजकों ने बताया कि ऐसे खेल आयोजनों से पाकुड़ जिले की प्रतिभाओं को नई पहचान मिलेगी और भविष्य में जिले के खिलाड़ी खेल के माध्यम से भारत का नाम रोशन करेंगे। पूरे आयोजन में जोश, जुनून, अनुशासन और खेल भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला।

