अजित पवार के निधन पर बॉलीवुड और नेताओं ने जताया गहरा शोक

अजित पवार के निधन पर बॉलीवुड और नेताओं ने जताया गहरा शोक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया है। बारामती की यात्रा के दौरान उनके निजी विमान में तकनीकी खराबी के कारण क्रैश लैंडिंग हुई, जिसके बाद विमान में आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में अजित पवार समेत कई अन्य लोग भी अपनी जान से गए। यह घटना महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति मानी जा रही है। अजित पवार के निधन पर बॉलीवुड और राजनीतिक हस्तियों ने शोक व्यक्त किया। अभिनेता रितेश देशमुख ने लिखा कि अजीत पवार महाराष्ट्र के सबसे डायनामिक नेताओं में से थे और उनका असामयिक निधन बड़ा नुकसान है। साउथ स्टार पवन कल्याण ने उनके समर्पित जनसेवा और योगदान को याद करते हुए परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना जताई। वहीं, अभिनेता अनुपम खेर ने उन्हें सज्जन और दयालु नेता बताया। अजित पवार के निधन से राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में गहरा शोक है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *