प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने कहा कि अजीत पवार एक जननेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर जनता से गहरा जुड़ाव था। उन्होंने महाराष्ट्र की जनता की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाई और एक कर्मठ, समर्पित और प्रशंसनीय नेता के रूप में पूरे समाज में सम्मान पाया। प्रधानमंत्री ने उनके प्रशासनिक दृष्टिकोण और गरीबों एवं वंचितों को सशक्त

बनाने की भावना की भी सराहना की। पीएम मोदी ने अजीत पवार के परिवार और उनके अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा, “उनका असामयिक निधन अत्यंत दुखद और स्तब्ध कर देने वाला है। ओम शांति।”

